- नगर पंचायत के नायक टोला वार्ड का रहने वाला
- पंडित पुरवा घाट के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के नायक टोला स्थित वार्ड में बुजुर्ग के दाह संस्कार में गए 45 वर्षीय शख्स की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
नायक टोला निवासी शंकर पुत्र तेजे वर्मा मोहल्ले के पंडित कृष्ण मोहन मिश्रा के दाह संस्कार में कस्बे से बाहर स्थित पंडित पुरवा घाट पर गया था। दाह संस्कार होने के बाद घाट के समीप स्थित तालाब में नहाने लगा। बताया जा रहा है गहराई में जाने से शंकर डूब गया, जब तक लोग बचाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। शंकर की पत्नी की मौत भी काफी समय पहले हो गई थी। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में इकलौता कमाने वाला शंकर ही था।