फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच टीम के नाम पर प्रधानों से वसूली का आरोप

Tue, 13 Aug 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंसर बाजार का मामला, प्रधानों में आक्रोश
विज्ञापन

- बीडीओ ने चंदा वसूले जाने की जानकारी से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में आने वाली जांच टीम को रोकने के लिए प्रधानों से ग्राम पंचायत अधिकारी चंदा की वसूली कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मंगलवार को ब्लॉक में प्रधानों के बीच होती रही। इसे लेकर प्रधानों में आक्रोश है।

जिले में जल्द ही टीएसी टीम के आने की संभावना है। विकास खंड हैंसर बाजार के किसी भी ग्राम पंचायत में पहुंचकर टीम के लोग जमीनी हकीकत न जान सके इसका उपाय ब्लॉक के अधिकारी करने में जुटे हैं। नाम छापने के शर्त पर प्रधानों ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2000-2000 रुपये चंदा के रूप में लिया जा रहा है। चंदा देने में हिलाहवाली करने वालों को विकास कार्यों की जांच कराए जाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी अपने ग्राम पंचायत के प्रधानों से चंदा की रकम वसूल रहे हैं। प्रधानों का कहना है कि अभी हाल में गांव में सोशल ऑडिट हुई तो उसमें ऑडिट टीम प्रधानों का शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अब टीएससी टीम के नाम पर वसूली की जा रही है। प्रधानों का कहना है कि बगैर कमीशन लिए किसी भी फाइल पर अधिकारी कर्मचारी हस्ताक्षर नहीं करते हैं।
विज्ञापन


अगर ग्राम पंचायत अधिकारी किसी भी प्रधान से चंदा के नाम पर वसूली कर रहे हैं तो इसकी जानकारी प्रधानों को देनी चाहिए, जिससे संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
- बीके मणि त्रिपाठी, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें