फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने 15 माह बाद तोड़ा दम

Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली के ग्राम निबिहवा पोखरा के निकट 15 महीने पूर्व बस की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना बाद वह कोमा में चले गए थे। बृहस्पतिवार को उपचार के लिए एम्स दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गईं। परिजनों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सकरैचा गांव निवासी दिलीप कुमार (52) पुत्र कमला प्रसाद 24 नवंबर 23 को साइकिल लेकर निबिहवा पोखरा के निकट एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। दिलीप कुमार पैदल ही साइकिल का हैंडल पकड़ कर सड़क के किनारे से जा रहे थे। उसी दौरान नाथनगर तरफ जा रही बस ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायलावस्था में सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर परिजन गए। इस मामले में भतीजा गिरजेश ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दुर्घटना के बाद से ही दिलीप कोमा में चले गए थे और इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को तबियत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जा रहे थे। रास्ते में ही दिलीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें