फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोवध के आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा व अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप गोवध अधिनियम के मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि व न्यायालय उठने तक का कारावास और 2,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद 18 दिसंबर को न्यायालय सीजे(जेडी)/जेएम के अदालत ने थाना दुधारा से संबंधित अभियुक्त मेराज निवासी साफियाबाद को जुर्मस्वीकारोक्ति के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के मामलें में जेल में बिताई गई अवधि व न्यायालय उठने तक का कारावास और 2,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को 2 दिन के साधारण कारावास का दंड भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें