फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के विधियानी मुहल्ले के रहने वाले एक बुजुर्ग की वृहस्पतिवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी टीम ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उनकी मौत से घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

विधियानी मुहल्ले के निवासी 75 वर्षीय कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव उर्फ छेदीलाल श्रीवास्तव पुत्र सूर्यप्रसाद शाम साढ़े छह बजे के करीब बैंक चौराहे से घर लौट रहे थे। वह त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग के पास क्रासिंग को पार कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने के बाद उनके परिजनों के साथ ही जीआरपी टीम भी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें