फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइंस में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर मंचन करते कलाकार-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कलाकारों ने साज-सुरों के साथ एक से बढ़कर एक गीतों से अनोखी छटा बिखेरी।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कृष्ण की बाल लीलाओं को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया। इस दौरान श्याम भजनों पर हर कोई राधा-कृष्ण के जयकारे लगाने को मजबूर हो गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के साथ डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइंस परिवार के साथ आरती पाठ किया और देर रात तक गीत संगीत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान की नगर की सड़कों पर भी देर रात तक लोगों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कलाकारों ने एक से एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने कन्हैया जगह-जगह दिखाई दिए। बाल स्वरूपों की झांकी बेहद मनमोहक लग रही थी। इस दौरान भक्तों ने यहां पहुंचकर अपने बाल स्वरूपों को माखन, मिश्री और दही का सेवन कराया और पांव छूकर आशीर्वाद लिया। गणेश वंदना के साथ ही प्रस्तुतियां शुरू हुईं।
कलाकारों ने श्यामा आन मिलो वृंदावन में..., मेरी उमर बीत गई गोकुल में..., यशोमती मैया से बोले नंदलाला, राधा क्यों गोरी मैं क्यूं काला..., मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो...जैसे गीतों ने समा बांध दिया। हर कोई कृष्ण भक्ति में खो गया। एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने अनोखी छटा बिखेरी। “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के गगनभेदी जयकारों से पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने अपने परिवार व पुलिस परिवार के साथ मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन कर जन्मोत्सव को परंपरागत तरीके से मनाया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ अजय सिंह, सीओ सर्वदवन सिंह, सीओ अभयनाथ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पीआरओ दुर्गेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें