फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पीएम और सीएम के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी और महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना समाप्त के विरोध में एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों के पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। शिक्षकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालयों पर जाकर बच्चों के पठन पाठन के बेहतरी का कार्य करते है। शिक्षकों के पेंशन को समाप्त कर दिया जा रहा है। बुढ़ापे में शिक्षकों की लाठी को तोड़ा जा रहा है।
 रिटायर होने के बाद शिक्षकों के पास मात्र एक पेंशन ही सहारा होता है। सरकार उसे भी छीन रही है। जिसे संगठन बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना को पहले की तरह बहाल करने की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस अवसर पर कुलदीप वर्मा, सुभाष चंद, दिनेश पांडेय, कन्हैया लाल, महेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, ग्रीशचंद यादव, जितेंद्र सिंह, मधू सुदन, सुदेश्वर प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद, मारकंडेय राय, हीरालाल भारती, साकेत कुमार राय, सोनिया दुबे, रश्मि यादव, ज्योति देवी, अनीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें