फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेक्सटाइल पार्क की राह आसान...बनेगा काॅमन फैसिलिटी सेंटर

Thu, 27 Feb 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- काॅमन फैसिलिटी सेंटर में एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सुविधाएं
विज्ञापन

- धरातल पर उतरेगी जिले को टेक्सटाइल हब बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा
- पूर्व में एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल है जिला
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के बजट में जिन जिलों में टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा हुई है, उसमें संतकबीरनगर भी शामिल है। मुखलिसपुर में काॅमन फैसिलिटी सेंटर बनाए जाने की पहल शुरू हो गई है। इससे उद्यमियों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मिलेंगी। काॅमन फैसिलिटी सेंटर की पहल से जिले में टेक्सटाइल पार्क की राह आसान हो गई है। लोगों का कहना है कि लुधियाना की तर्ज पर जिले में भी होजरी उद्योग के विकास की उम्मीद बढ़ गई है।
जिले में होजरी उद्योग तेजी से बढ़ा है। यह एक जिला, एक उत्पाद में भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर को टेक्सटाइल हब बनाने की घोषणा की थी। अब प्रदेश सरकार के बजट में 11 जिलों में टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा हुई है। इसमें जिले को भी शामिल करने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि इस पर अमल हुआ तो होजरी से जुड़े कारोबारियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में होजरी उद्योग को एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया था। इसके तहत मुखलिसपुर में काॅमन फैसिलिटी सेंटर बनाए जाने की योजना है। इस दिशा में पहल होती दिख रही है। खलीलाबाद में पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी है। यहां रविवार व सोमवार को बाजार लगता है। होजरी के कपड़ों के साथ बुनकरी के सामान की बिक्री होती है।
इसके अलावा मुखलिसपुर, नाथनगर, काली जगदीशपुर, महुली, हरिहरपुर, अमरडोभा आदि स्थानों पर होजरी उद्योग संचालित हो रहा है। इससे 2500 से अधिक परिवार जुड़े हैं। होजरी उद्योग से जुड़े लोग अपनी आवश्यकता के हिसाब से मशीनें भी स्थापित की हैं। लुधियाना, सोनीपत, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से लोग कच्चा माल मंगाकर स्वेटर, टीशर्ट, टोपी, जैकेट, बनियान, लोअर आदि बनाए जाते हैं। उद्यमी इसे बरदहिया बाजार में बेचते हैं। लेकिन, छोटी-छोटी मशीनों से उत्पादन खर्च बढ़ जाता है।


काॅमन फैसिलिटी सेंटर बनाने की है योजना
उद्यमियों को राहत पहुंचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में काॅमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इसके तहत बड़ी मशीनें लगाई जानी हैं। टेक्सटाइल हब बनने से इससे जुड़े कारोबारियों को सहूलियत मिल जाएगी।


लोगों की जगीं उम्मीदें
प्रदेश सरकार के बजट में 11 जिलों में टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा से जिले के होजरी कारोबारियों की उम्मीद बढ़ गई है। मुखलिसपुर निवासी होजरी कारोबारी संजय कुमार व सूरज ने बताया कि टेक्सटाइल पार्क बनने से होजरी कोराबार को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। बाहर से सामान मंगाने की मजबूरी से निजात मिलेगी। साथ ही अन्य सुविधाएं यहीं मिल जाएंगी। इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


एक जिला, एक उत्पाद योजना में होजरी उद्योग शामिल है। प्रदेश सरकार की नई घोषणा से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। टेक्सटाइल पार्क बनने से होजरी कारोबारियों को लाभ मिलेगा। काॅमन फैसिलिटी सेंटर के लिए बड़ी मशीनें लगाई जानी हैं। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे लाभ मिलने की उम्मीद है।
- राजकुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें