फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद पड़ा है ओवरहेड टैंक, खराब है आरओ प्लांट

विज्ञापन
मुकुंदपुर में पेयजल परियोजना के टंकी का निर्माण कार्य करते मजदूर
विज्ञापन
धनघटा। तहसील में आने वाले लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। यहां लगाया ओवरहेड टैंक जहां खराब है वहीं आरओ प्लांट तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इससे तहसील में पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


धनघटा तहसील का सृजन हुए 29 वर्ष का समय व्यतीत होने को है, लेकिन अभी तक तहसील में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। तहसील में बने ओवरहेड टैंक की करीब 20 वर्ष से पाइप लाइन ध्वस्त है। आने वाले जरूरतमंदों और अधिवक्ताओं को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए सांसद निधि से लगाया गया आरओ प्लांट भी तीन वर्षों से बंद पड़ा है।
इतना ही नहीं शौचालय में गंदगी की भरमार है। इसमें जाने से लोग कतराते हैं। मंगलवार को तहसील में आए दयाराम, रामप्रवेश, सुग्रीव, सुनील, फूलचंद, महावीर प्रसाद आदि का कहना था कि तहसील का सृजन हुए 29 वर्ष का समय व्यतीत होने वाला है, लेकिन आज भी तहसील में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए दुकान का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार राम जी का कहना है कि ओवर हेड टैंक और आरो प्लांट के मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही समस्या दूर करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें