फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वायरल के साथ मियादी बुखार का प्रकोप बढ़ा

Fri, 24 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल मेंं मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।  संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में इन दिनों मौसम बदलने के साथ ही मियादी बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वायरल और सर्दी-जुकाम के मामलों के साथ अब मियादी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनका इलाज कर बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। कई मरीज बुखार, सिर दर्द, उल्टी और शरीर दर्द की शिकायत लेकर आ रहे है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1300 के करीब मरीजों ने इलाज कराया।
चिकित्सक डॉ. रमाशंकर का कहना था कि मियादी बुखार बैक्टीरिया साल्मोनेला टाइफी के कारण होता है। जो दूषित पानी या भोजन के सेवन से शरीर में प्रवेश करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल में रोजाना लगभग 250 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि घरों के आसपास गंदगी न फैलाएं, पानी उबालकर पीएं और बासी भोजन से परहेज करें। बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें