फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक घंटे तक चला ऑपरेशन, निकाली गोली

Thu, 09 May 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया घायल का ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के चुरेब के पास सोमवार को जमीन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी। गोली युवक के पैर में लगी थी। बुधवार को घायल का ऑ कर पैर से गोली निकाली गई। घायल के पैर की हड्डी भी क्रेक थी। तीन चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। जिला अस्पताल में पहली बार गोली से घायल कोई मरीज रेफर नहीं किया गया।
चुरेब गोली कांड में घायल इरशाद के पैर से गोली निकालने के लिए जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने चिकित्सकों का पैनल गठित किया। बुधवार की सुबह की जांच में मरीज का शुगर लेबल ठीक पाया गया। जिसके बाद सर्जन डॉक्टर संजीत मिश्र, आर्थो सर्जन डॉक्टर एलसी यादव एवं एनस्थीसिया चिकित्सक डॉक्टर अजय सिंह ने सुबह ऑपरेशन करके घायल के पैर से गोली निकाला। जिसके बाद गोली को सीलबंद करके सीएमएस के निर्देश पर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ संदिग्ध पुलिस हिरासत में
घायल इरशाद के पिता कमालुद्दीन के तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपी मंटू उर्फ प्रिंस व गोलू पुत्रगण कौशल और कौशल तथा उनके साथ चार अज्ञात लोग के खिलाफ केस दर्जकर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें