फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठेके पर लगे वाहनों के नंबर होंगे काॅमर्शियल

Thu, 04 Jul 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी कार्यालयों में नही चल सकेंगे निजी वाहन
विज्ञापन

- एआरटीओ कार्यालय सर्वे कराकर वाहनों का कराएगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सरकारी कार्यालयों में ठेके पर लगे वाहनों के नंबर अब काॅमर्शियल होंगे। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय वाहनों का सर्वे कराएगा और वाहनोें का पंजीकरण कॉमर्शियल के तहत होगा। ऐसा न करने वाले वाहन ठेके पर नहीं चल पाएंगे।
जिले के कई सरकारी विभागों में विभाग की गाड़ी उपलब्ध नहीं है। कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें अभी भी पुराने वाहन चल रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभागाध्यक्षों व कर्मचारियों को कही पर आने-जाने व सरकारी कार्य के लिए यात्रा करने के लिए ठेके पर वाहन लिया जा रहा है। कई विभाग प्राइवेट पंजीकरण के वाहन चला रहे हैं। इसकी वजह से एआटीओ विभाग का राजस्व प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों के मुताबिक कई ठेकों पर सरकारी विभाग से जुड़े वाहनों का पंजीयन काॅमर्शियल श्रेणी में नहीं कराया गया है। सरकारी कार्य के लिए कई विभागों में ठेके पर चार पहिया वाहनों को संबद्ध किया गया है। ऐसे वाहनों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से सर्वे की कार्रवाई होगी। संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों का पंजीकरण काॅमर्शियल श्रेणी में दर्ज कराने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

000
नोटिस के बीस दिन के भीतर वाहन स्वामी की तरफ से ठेके पर दिए गए वाहन को काॅमर्शियल श्रेणी में नहीं कराया गया तो उनके वाहन के पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गैर काॅमर्शियल नंबर के आधार पर काॅमर्शियल गतिविधि में जुड़े वाहनों से राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा सड़क पर जांच के दौरान पकड़े जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें