तिघरा। बघौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिहारे में बीएलओ की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अमीरका चौधरी पुत्र राम लोचन का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इससे पूर्व भी उनका नाम वोटर लिस्ट से कट चुका है। बाद में पुनः जोड़ा गया था।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में उन महिलाओं के नाम आज भी मतदाता सूची में दर्ज हैं, जो विवाह के बाद अपने ससुराल चली गई हैं, जबकि स्थायी रूप से गांव में रहने वाले जिम्मेदार नागरिकों के नाम काटे जा रहे हैं।
प्रधान प्रतिनिधि अमीरका चौधरी ने शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने की बात कही है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।