फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव

Mon, 09 Jun 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के डीघा के पास सोमवार को सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान नहीं हो पाया।
बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सका था। शव की स्थिति देखकर लोग कयास लगाया जा रहा था कि उस युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें