फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरसात से पूर्व जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी पालिका

Tue, 30 Apr 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बनियाबारी से खुदवा तक नाला निर्माण का कार्य अंतिम चरण में
विज्ञापन

- 16 किलोमीटर और नाले का निर्माण कराएगी नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात के मौसम में शहर जलभराव की समस्या से जूझता है। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने मानसून सक्रिय होने से पूर्व जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गई है। इसके तहत जहां बनियाबारी से चकदही तक नाला निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है, वहीं जनता मार्ग पर नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। आजाद चौक पर बने अंडरग्राउंड नाले से अन्य नालों को जोड़ा जा रहा है, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा नगर पालिका करीब 16 किलोमीटर नए नाला बनाने की तैयारी कर रही है।
15 जून से मानसून सक्रिय हो जाता है। इससे पहले नगर पालिका प्रशासन शहर में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गई है। शहर के नालों की साफ-सफाई के साथ ही करीब 16 किलोमीटर नए नाले बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसमें डीघा से बंगला ताल होकर नाले को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर में जलभराव न हो। शहर के आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाले का निर्माण पूर्ण हो चुका है। अब इस नाले को अन्य नालों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



बरसात के मौसम में जलभराव से जूझते हैं शहरवासी
बरसात के मौसम में शहर में हर साल जलभराव होता है। जिसके कारण शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थिति यह हो जाती है कि गोला बाजार, विधियानी, अंसार टोला, पठान टोला, मड़या, नेदुला, बरदहिया बाजार, सरयू नहर कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना दुभर हो जाता है। शहर निवासी राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि का कहना है कि बरसात से पूर्व नालों की सफाई के साथ जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत है।

मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तब आगे बढ़ेगा नाला
मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाला निर्माण कराया गया है। इस नाले को आगे बड़गो तक ले जाने की योजना है। इससे शहर से निकलने वाला बरसात का पानी अजगइबा घाट में चला जाएगा। जिससे शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसी तरह बनियाबारी से बन रहा नाला चकदही खुदवा नाले तक मिलाया जाएगा। वहीं डीघा से बंगला ताल तक नाला बनाया जाएगा। इससे शहर को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


मानसून सक्रिय होने से पूर्व ही शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। इसके लिए नालों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा 16 किलोमीटर और नाले का निर्माण किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को जलभराव की समस्या न हो। सभी नालों को एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है ताकि नाले का पानी न रुके।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें