फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देर शाम से हाईवे पर शुरू हुआ वाहनों का आवागमन

Thu, 06 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा चौराहे पर हुआ रूट डायवर्जन- संवाद - फोटो : आकाश व ज्योति
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को शाम 5 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सरयू में स्नान करने के लिए जुटती है। जिले की सीमा में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे दुर्गा मंदिर समेत चार स्थानों पर बैरियर लगाकर बड़े माल वाहकों का आवागमन 4 नवंबर देर शाम से प्रतिबंधित कर दिया गया था। मगहर दुर्गा मंदिर से घघसरा बखिरा नंदौर डुमरियागंज होते हुए वाहनों को लखनऊ की तरफ भेजा गया। वहीं टेमा रहमत से आगे हाइवे पर वाहनों को आगे जाने नहीं दिया गया। वहां से बड़े वाहनों को सेमरियांवा की तरफ मोड़ दिया गया। बुधवार को दिन में अयोध्या में भीड़ कम होने के बाद वाहनों का आवागमन बहाल करा दिया गया। सीओ अभयनाथ मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने के बाद शाम 5 बजे से रूट डायवर्जन समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद वाहनों का अवागमन चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें