धनघटा/महुली। महुली थाना क्षेत्र के निहालुपुर गांव के मोड़ के निकट शनिवार शाम में बाइक चालक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद घर की दीवार से टकरा गया। आनन फानन में सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी आलोक कुमार यादव (26) पुत्र लालमन यादव शनिवार को बाइक से महुली आ रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर निहालुपुर गांव के मोड़ के निकट सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद वह बाइक समेत बगल स्थित घर की दीवार से टकरा गया। संवाद
ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक घायल
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के डमरुवर गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में कौलपुर निवासी दयालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भिजवाया। संवाद