फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने 20 करोड़ लागत की आठ परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब​खिरा में  परियोजनाओं का लोकार्पण करते विधायक अनिल त्रिपाठी
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने नगर पंचायत की करीब बीस करोड़ की आठ योजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत बखिरा में विकास संबंधी कार्यो में सीसी सड़क निर्माण, आरसीसी नाला निर्माण, पार्क निर्माण, पोखरा सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट समेत कुल आठ परियोजनाओं का मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने लोकार्पण करते हुए कहा कि करीब बीस करोड़ की लागत से नगर पंचायत बखिरा में विकास संबंधी कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों से नगर पंचायत की तस्वीर बदली है। नगर पंचायत के विकास के लिए अन्य जरूरी प्रस्ताव के लिए भी धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। विकास ही सरकार का एजेंडा है। इस एजेंडे पर चलते हुए सभी कार्य नियत समय पर कराया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने कहा कि नगर पंचायत का विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। नगर पंचायत को सुंदर व मॉडल बनाने के लिए वह आगे भी निरन्तर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मो. आमिर अंसारी, राजू भारती, अर्जुन चौधरी,राजेश गुप्ता, रमाशंकर सिंह, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें