फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैमाइश का पत्थर उखाड़ कर फेंका, महिला को पीटा

Fri, 28 Mar 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के भरवल पर्वता में पैमाइश के बाद लगवाए गए पत्थर को गांव निवासी मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार को उखाड़कर फेंक दिया। महिला ने जब विरोध किया तो पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रमावती पत्नी राम सजन का कहना है कि उनसे और गांव निवासी इंद्रजीत से जमीन संबंधी विवाद लंबे समय से चल रहा था। जिसका पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण किए जाने के लिए रमावती ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर पैमाइश के बाद पत्थर में नसब कराए।
रमावती का कहना है कि पत्थर नसब कराने के बाद लेखपाल और कानूनगो वापस हुए तो विपक्षी गोल बंद होकर पहुंचे और पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिए। पत्थर उखाड़े जाने का रामवती ने जब विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिए। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इस मामले में इंद्रजीत, गनेश, कन्ता, कन्हैया, उषा देवी और कुसुम देवी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें