पौली के रानीपुर में ग्राम चौपाल मे समस्या सुनते बीडीओ
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रानीपुर और मडपौना में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगी। सबसे अधिक मामले आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन, राशनकार्ड से संबंधित आए।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11 बजे से पौली ब्लाॅक के रानीपुर में खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को बताया। इस दौरान आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 15 मामले आए। जिसका निस्तारण किया गया। चौपाल में पंचायत सहायक के काम में शिथिलता, फैमिली आईडी की खराब रिपोर्ट पर कड़ी फटकार लगाई।
एक बजे से ग्राम पंचायत मडपौना में एडीओ एजी दयाराम यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगी। जिसमे में कुल 10 लोगों ने अपनी समस्या नोट कराई। जिसमें आवास, पेंशन और नाली निर्माण, जल निकासी के मामले आए। कुछ ग्रामीणों ने गांव में जल निगम द्वारा पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने के लिए सड़क खोद कर छोड़ दिए हैं। उसे ठीक कराने की मांग की। जिसके लिए बताया गया कि विभाग को पत्र लिखा गया है जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
इस मौके पर दयाराम यादव, राकेश कनौजिया, सतेंद्र कुमार यादव, अतुल कुमार जायसवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी रामप्रताप राय, सूर्यभान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।