फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजार में बढ़ेगी राैनक, व्यापारियों संग आमजन भी खुश

Sun, 07 Sep 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार ने जीएसटी दरो में बदलाव किया है। अब चार स्लैब की जगह दो स्लैब बना दिए गए हैं। इससे जीएसटी दर में कमी आई है, जिसका लाभ जहां व्यापारियों को मिलेगा वहीं उपभोक्ताओं को भी सस्ते दर पर सामान उपलब्ध हो सकेंगे। नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से नई व्यवस्था लागू होगी। इससे त्योहारों में बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी काउंसिल की बैठक में किए गए कर घटाने के फैसले का हर कोई स्वागत कर रहा है। नए बदलाव से मिठाई, दूध, कपड़ा, जूते सहित करीब 175 से अधिक वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।
इससे जहां उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं व्यापारी भी त्योहारों के सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि इलेक्ट्रानिक सामनों पर जीएसटी में छूट मिलने से दामों में गिरावट आएगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से उपभोक्ता और व्यापारी दोनों लाभान्वित होंगे। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक लौटेगी और आमजन को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें