फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में सफलता का गुरुजनों ने दिया मंत्र

Sat, 04 Mar 2017 11:44 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्राओं कार्यक्रम आयोजित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा में शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्राओं के विदाई के लिए जूनियर छात्राओं कार्यक्रम आयोजित किया। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए जा रही छात्राओं को गुरुजनों ने आशीर्वाद के साथ परीक्षा में सफलता के लिए गुरु मंत्र दिए।       
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद नृत्य, गीत आदि रंगारंग कार्यक्रम हुए। विद्यालय के प्रबंधक भालचंद पाठक ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर परीक्षा में अच्छा अंक अर्जित करने का लक्ष्य लेकर यहां से जाएं। महाविद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश पाठक, अष्टभुजा पाठक, डॉक्टर मनोज शुक्ल, सिंटू पाठक, कुसुम द्विवेदी, बिंदुमती राय, नीलम पांडेय, उपेंद्र पांडेय, रणविजय सिंह, विनीत तिवारी, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें