सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के जामिया इस्लामिया सनाबिल लिलबनात मूड़ाडीहाबेग में दारूल अमन सोसाइटी मूड़ाडीहाबेग की ओर से एक दिवसीय समाज सुधार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश स्तरीय उलेमाओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों और फिजूल खर्ची पर चिंता जताया। समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने को संकल्प दिलवाया। अध्यक्षता मौलाना अब्दुल कयूम कासमी और संचालन मौलाना कयामुद्दीन कासमी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत कारी अब्दुल हफीज ने तिलावते कलाम पाक से किया।
दारूल उलूल नदवा लखनऊ से आए मुख्य अतिथि मौलाना सुहेब हुसैनी नदवी ने कहा कि समाज में बुराइयां, शादी विवाह में फिजूल खर्ची, दहेज, फितना फसाद बढ़ता जा रहा है। अल्लाह और रसूल की बातों पर अमल न कर इस्लाम से दूर होते जा रहे हैं। आपस में आपसी सौहार्द बनाए रखें। ऊंच नीच का भेदभाव खत्म करें। सबको बराबर का सम्मान दें। अच्छे कर्मों से ही व्यक्ति महान बनता है। नमाज बुराई से रोकती है। नमाज पढ़ें। कुरआन शरीफ आइडियल किताब है। मुसलमान कुरआन की रोज तिलावत कर कामयाब हो जाओ। उन्होंने कहा कि शराब बुराई की जड़ है। बिहार के सीएम की तारीफ करते हुए कहा ने शराब पर पाबंदी लगाकर बहुत बड़े काम को अंजाम दिया है। पूरे देश में शराब पर पाबंदी पर लगाना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि सहारनपुर के मौलाना अकरम कासमी ने कहा कि समाज में प्रतिदिन फितना फसाद बढ़ते जा रहे हैं। अच्छे समाज के निर्माण के लिए नैतिकता अपनाए। पड़ोसी का ख्याल रखें चाहे वह किसी धर्म, जाति का हो। शादी विवाह में हो रही फिजूल खर्ची को रोकें। मौलाना सेराज अहमद ने कहा कि इस्लाम हमेशा सही रास्ते पर चलने को कहा है। इस्लाम शांति अमन का पैगाम देता है। अयोजक मोहम्मद आसिम ने आगुंतकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में अतहर फैजी, नुरूददन कासमी, रियाज मुजीब ने नआत पाक पढ़कर लोगों का सराबोर किया। इस मौके पर मौलाना अब्दुल हादी कासमी, मौलाना जफर कासमी, आयोजक मोहम्मद आसिम, उलेमा बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष शोएब नदवी, फुजैल नदवी, मौलाना मोहम्मद सलीम कासमी, जिला पंचयात सदस्य मोहम्मद अहमद, शमसेर प्रधान, मास्टर मुजीबुल्लाह, रियाज भारती, रियाज मुजीब, गुफरान नदवी, अब्दुल अजीम, जफीर अली करखी आदि मौजूद रहे।