फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भ्रष्टाचार का आरोप लगा टावर पर चढ़ा शख्स

Thu, 17 Aug 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ब्लाॅक मुख्यालय के बगल  में टावर पर बैठे चंद्रमोल सिंह। 
विज्ञापन
-शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चंद्रमौलि सिंह
विज्ञापन

- पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग की
- चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद एक घंटा बाद टावर से उतरे राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक परिसर के पास लगे मोबाइल के टावर पर बृहस्पतिवार को शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमौलि सिंह चढ़ गए। उनकी मांग है कि पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाए। चौकी इंचार्ज पौली के समझाने के बाद वह माने और एक घंटे बाद टावर से नीचे उतरे।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो में मनरेगा, राज्यवित्त, चौदहवा वित्त, पीएम आवास आदि में व्याप्त भष्ट्राचार के खिलाफ जांच के लिए ब्लॉक अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही तहसील दिवस पर डीएम को भी ज्ञापन दिया गया था। दो माह से ऊपर होने जा रहा है पर उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे मजबूर होकर वो टावर पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेंगे। इस दौरान चौकी इंचार्ज पौली वीरेंद्र मिश्र पहुंच गए और उन्होंने समझा बुझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें