फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से मैजिक भिड़ी,आठ घायल

Fri, 29 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हादसे में मैजिक चालक सुरेंद्र पुत्र हजारी लाल निवासी गौरापार कोतवाली के अलावा रामशंकर पुत्र रामवृक्ष निवासी उमरिया धनघटा ,भोलेनाथ पुत्र रामसुभग निवासी सुरसा लालगंज बस्ती, इकबाल खां पुत्र अब्बास निवासी करमा धनघटा, दीपचंद्र पुत्र हीरालाल आगापुर उर्फ गुलरिहा थाना धनघटा, बासमती पत्नी सूरज, सूरज पुत्र दुखहरन निवासी पिपराईच,गोरखपुर और किशन पुत्र ठकुरी पाल निवासी लक्ष्मनपुर थाना महुली घायल हो गए। जबकि खलीलाबाद शहर स्थित एक कांवेंट स्कूल के बस में सवार छात्र और चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गए। घटना देख कर राहगीर और आस-पास के गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन

 सूचना पर चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ करुणाकर पांडेय अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना से बस में सवार छात्र भी सहमे-सहमे नजर आए। लोगों ने घटना की सूचना 108 नंबर पर दी,लेकिन समय से एबुलेंस नहीं पहुंचा तो प्राइवेट वाहनों से पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल चालक सुरेंद्र, बासमती और किशन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें