फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी जोड़ा पहुंचा थाने, बोला साहब करा दो हमारी शादी

Tue, 12 Dec 2023 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के दो गांव के रहने वाले हैं युवक-युवती
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों के परिवारों को बुलाकर किया उन्हें सुपुर्द


धर्मसिंहवा। सोमवार को सुबह धर्मसिंहवां थाने पर प्रेमी युगल पहुंचे। दोनों को देखकर थाने पर तैनात संतरी पूछता है क्या काम है और किससे से मिलना है। दोनों बोलते हैं कि एसओ साहब से मिलना है और हमें शादी करना है। इसको बाद एसओ दोनों को बुलाकर बातचीत करते है।
विज्ञापन

प्रेमी युगल का कहना था कि हमारी शादी करा दो, हमारे प्यार को कोई पसंद नहीं कर रहा है। परिवार वाले हमारे प्यार का दुश्मन बन बैठे है। एस ओ इंद्र भूषण सिंह पूरे मामले को गौर से सुना। युगल प्रेमी का कहना था कि वे दोनों भाग कर शादी नहीं करना चाहते अगर भाग कर शादी करेंगे तो परिवार के लोग गलत इल्जाम लगा करके मुकदमा दर्ज करा देंगे। आखिरकार फिर पुलिस को हमें खोजना पड़ेगा। एसओ इंद्रभूषण सिंह का कहना था कि पुलिस किसी की शादी नहीं कराती है। पुलिस अगर किसी की शादी करा देगी तो इल्जाम पुलिस पर आ जाएगा। एसओ ने लड़की एवं लड़के के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया। एसओ ने बताया कि सोमवार की सुबह में थाना क्षेत्र के अगल-बगल गांव के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका थाने पर पहुंच गए और शादी कराने की जिद करने लगे। दोनों युगल प्रेमियों को समझा बूझकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दिया गया कि दोनों अपने परिवार के लोगों को मना कर राजी खुशी से शादी करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें