संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल वर्ष 2024 के परीक्षा आवेदन पत्रों के शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि आठ दिसंबर एवं परीक्षा फार्म आनलाइन किए जाने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गयी थी। इसे संशोधित करते हुए परीक्षा आवेदन पत्रों के शुल्क जमा किए जाने हेतु अंतिम तिथि 16 दिसंबर एवं परीक्षा फार्म ऑनलाइन किए जाने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर निर्धारित की गई है।
यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने देते हुए बताया कि सभी मदरसों के प्रधानाचार्य समय-सारणी के अनुसार समस्त कार्रवाई संपादित करें।