फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त जांच के लिए पहुंची टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। लोकायुक्त के आदेश पर सोमवार को काली जगदीशपुर में विकास कार्यों में अनियमितता के शिकायत की जांच करने पहुंची टीम को बिना जांच किए वापस लौटना पड़ा। एसडीएम के नेतृत्व में गांव पहुंची जांच टीम के सामने शिकायत कर्ता ने शिकायती पत्र पर जांच नहीं कराने की बात कहते हुए दूसरा शिकायती पत्र दिए जाने का दावा किया। जांच टीम को शिकायत कर्ता ने लिखित पत्र सौंप कर वापस लौटने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर निवासी गणेश ने गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत लोकायुक्त से करके जांच की मांग की थी। एसडीएम धनघटा डाॅ. सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र, सहायक अभियंता नलकूप कौशल प्रसाद, अभियोजन अधिकारी जय सिंह यादव की टीम जांच के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंची। जांच टीम ने शिकायत कर्ता को मौके पर बुलाया। लोकायुक्त कार्यालय से मिले शिकायती पत्र को जब जांच टीम ने पढ़ना शुरू किया तो शिकायत कर्ता ने उक्त शिकायती पत्र पर जांच कराने से इंकार कर दिया। उसका कहना है कि उसने इस शिकायत के अलावा एक दूसरी शिकायत भी लोकायुक्त से की थी। उसने दूसरी शिकायत के बिंदुओं पर जांच करने को कहा तो जांच टीम ने लोकायुक्त की तरफ से मिले शिकायती पत्र के बिंदुओं पर ही जांच के आदेश का हवाला दिया। जिस पर शिकायत कर्ता ने लिखित सहमति पत्र देते हुए उक्त शिकायती पत्र जांच कराने से मना कर दिया। इससे पहले एक बार और जांच के लिए पहुंची जांच टीम को शिकायत कर्ता बिना जांच कराए वापस लौटा चुका है। एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता अपने ही शिकायत पर जांच कराने से इंकार कर रहा है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट लोकायुक्त को भेज दी जाएगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज ललित कांत यादव, लेखपाल सत्येंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि अंकित चौधरी, संजय कुमार, शोभित श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें