फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने थाने पर प्रदर्शन किया

Mon, 25 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष संतराम शर्मा के नेतृत्व में थाने पर पहुंचे प्रधानों ने कहा कि गागरगाड के प्रधान पति जितेन्द्र कुमार ने सफाई कर्मी को सफाई कार्य करने के लिए कहकर कोई अपराध नही किया था, लेकिन अधिकारियों के लापरवाही के चलते मन के बढ़े सफाई कर्मी ने प्रधान पति के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर प्रधानों पर दबाव बनाने का कोशिश किया है।
विज्ञापन

 ऐसे में प्रधान संघ दबाव में नही आएगा और यहां कार्यरत सफाई कर्मियों को यहां से हटा कर जिले से बाहर किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन तो करेगा ही साथ ही साथ इस मामले में सीएम से भी मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर केस वापस नही हुआ तो प्रधान आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर नफीस अहमद, अहमद , अरुण चतुर्वेदी, संजय सिंह , रमेश चौरसिया, कपिलदेव कन्नौजिया, रामसवारे, रामजी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें