फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर ट्रकों से चोरी करने वाले गिरोह का सरगना तीन गुर्गों समेत गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की टीम ने हाईवे पर खड़ी ट्रकों से चोरी करने वाली गिरोह के चार गुर्गों को दबोचा। इनके पास से चोरी के 50 लीटर डीजल के साथ ही चोरी करने में प्रयोग होने वाले सामान व नकद रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद के उपनिरीक्षक मनीष जायसवाल, मोतीलाल यादव, हरिकेश भारती की टीम ने एक पिअकप पर सवार चार लोगों को मंझरिया के पास से पकड़ा है। इनके पास से पिकअप में एक गैलन में 50 लीटर डीजल, 50 लीटर का दो खाली गैलन, एक प्लास्टिक का पाइप, एक सलाई रिंच और 4100 रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने विभिन्न मामलों में जेल भेज दिया है। गड़सरपार गांव के हैं सरगना समेत तीन गुर्गे : पकड़े गए आरोपियों में दयानन्द शर्मा, राज प्रताप सिंह और पंकज चौरसिया कोतवाली खलीलाबाद के गड़सरपार के निवासी हैं। जबकि चौथा आरोपी महेश कुमार कोतवाली खलीलाबाद के ही बयारा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें