फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की लांचिंग सेरेमनी का हुआ प्रसारण

Sat, 06 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 25 मई से शुरू होने जा रहे खेला इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में लांचिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ और स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में खिलाड़ियों ने कार्यक्रम को देखा।
विज्ञापन

खेला इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 25 मई से तीन जून तक प्रदेश लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर एवं दिल्ली में किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की लांचिंग सेरेमनी (लोगो, एंथम, जर्सी, मशाल) शुक्रवार को जूपिटर हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया गया। इस सेरेमनी के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, निसिथ प्रमाणिक और गिरीश चंद यादव मौजूद रहे। लांच सेरेमनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल की दिशा में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को हर संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बास्केटबाल, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि के लगभग 80 खिलाड़ियों ने कार्यक्रम को देखा। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जिला वॉलीबाल संघ के सचिव चंद्रबलि यादव, जिला फुटबाल संघ के सचिव वीके विश्वास, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव महेश प्रसाद, प्रशिक्षक अमित कुमार कन्नौजिया, विमलेश ध्रुव, हिमांशु पाल, ओसामा जौहर, रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें