फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चिह्नित हुई जमीन... फिर भी नहीं शुरू हुआ बस डिपो का कार्य

Wed, 16 Oct 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-मेंहदावल बस स्टाॅप पर सड़क के किनारे खड़े होकर इंतजार की मजबूरी
- अधिकारियों की मानें तो बजट मिलते ही शुरू होगा काम


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बने करीब 27 साल हो गए है, लेकिन अब तक बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन की पहल पर बस डिपो बनाने के लिए मीरगंज में जमीन चिह्नित की गई है। साथ ही खतौनी में जमीन बस डिपो के नाम पर दर्ज भी हो गई है। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण यात्रियों को मेंहदावल बाइपास पर स्थाई बस स्टाॅप पर सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने की मजबूरी बनी हुई है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ। तभी से रोडवेज बस स्टेशन के लिए मांग की जा रही है। कई जगह जमीन चिह्नित की गई, लेकिन किसी न किसी कारण से बात नहीं बनी। शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज में बस डिपो के लिए जमीन चिह्नित की गई है। प्रशासन की पहल पर इस जमीन को खतौनी में बस डिपो के नाम पर दर्ज भी करा दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने कार्य शुरू कराने के लिए अतिक्रमण भी हटा दिए हैं। बावजूद इसके अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। इसके कारण यात्रियों को अब भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लोग सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


दूरी को लेकर उठे सवाल
शहर से दूरी अधिक होने को लेकर कुछ लोगों ने मीरगंज में बस डिपो बनाने का सवाल खड़ा करने शुरू कर दिए। साथ ही जिन लोगों का कब्जा था वह लोग भी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद पालिका प्रशासन ने भी जमीन देने की पहल की, लेकिन अब यह निर्णय हुआ है कि मीरगंज में बस डिपो बनेगा। हालांकि अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के निवासी प्रेमचंद्र, अवधेश आदि ने कहा कि बस डिपो की स्थापना आवश्यक है। ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


रोडवेज बस डिपो मीरगंज में ही बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित है और परिवहन निगम के नाम दर्ज भी हो चुकी है। अब बजट का इंतजार है, जैसे ही बजट उपलब्ध होगा कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- टीएन दूबे, प्रभारी बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें