मगहर। नगर पंचायत मगहर में लगे ट्रांसफाॅर्मर पर कनेक्शनों के लोड को अवर अभियंता रवि यादव ने शनिवार को मीटर के साथ जांच करते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं के साथ विद्युत कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हाजी फिरोज अहमद, फखरे आलम सनी, ओबैदुन्नबी, हाफिज जमील, सेराज अहमद सरोज आदि विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि कि कनेक्शनों के हिसाब से ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड नहीं बंटने के कारण किसी-किसी ट्रांसफाॅर्मर पर ज्यादा लोड होने के कारण या तो दग जा रहे हैं, या तो जंफर टूट जा रहे हैं। गर्मी के दिनों में आए दिन इसके कारण फाल्ट होते रहते हैं। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही विद्युत कर्मचारी भी रात रात भर फाल्ट ठीक करने के लिए हलाकान होते रहते हैं।
इसको संज्ञान में लेते हुए अवर अभियंता रवि यादव ने विद्युत कर्मचारियों के साथ नगर में लगे विभिन्न ट्रांसफॉर्मरों की मीटर लगाकर लोड की जांच की। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अवर अभियंता विद्युत रवि यादव ने बताया कि नगर में लगे ट्रांसफार्मरों के लोड की बैलेंसिंग चेक की गई।साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह ट्रांसफॉर्मरों के बैलेंसिंग की जांच करते रहे।