फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: न्यायिक अधिकारी ने बाल अपचारियों का जाना हाल

Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बाल संप्रेक्षण गृह-बस्ती में बाल अपचारियों का हाल जाना। उनके अधिकारों एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

वर्तमान में संतकबीरनगर से संबंधित कुल 21 बालक बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती में निर्वासित है। सचिव ने सभी बाल अपचारियों से बातचीत की तथा बीमार अपचारियों का हाल जाना। उनके पठन-पाठन की व्यवस्था का जायजा लिया। संप्रेक्षण गृह में तैनात अध्यापकों से शिक्षण के संबंध में वार्ता की तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने के निर्देश दिए। पाकशाला में साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक अविनाश पटेल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें