फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुश्किलों में ऊर्जा देता रहा महाकुंभ का उल्लास

Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर लगी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रयागराज महाकुंभ से मौनी अमावस्या के स्नान के बाद परिवहन निगम की बसें वापस आ रही हैं। श्रद्धालु भीड़, थकान और जाम का दर्द लेकर लौट रहे हैं। इसके बावजूद उनके अंदर सफलता पूर्वक कुंभ स्नान का उत्साह भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम तक परिवहन निगम की 30 बसें वापस आ चुकी थीं। प्रयागराज से आने वाली इन बसों को फिर वहीं के लिए रवाना कर दिया गया, ताकि बाकी बचे श्रद्धालु भी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
प्रयागराज महाकुंभ के लिए जिले से अब तक 338 बसें जा चुकी हैं। इन बसों से अब तक 8447 लोग प्रयागराज की यात्रा कर चुके हैं। वहीं अधिकतर लोग निजी वाहनों से कुंभ गए हुए हैं। मेंहदावल, खलीलाबाद, मुखलिसपुर में परिवहन निगम की 160 बसों की व्यवस्था की गई थी। इन बसों का संचालन 23 जनवरी से ही शुरू हो गया था। परिवहन निगम के जिम्मेदारों की मानें तो खलीलाबाद से पांच दिनों में 94 बस, मेंहदावल से 85 और मुखलिसपुर एवं धनघटा से 159 बसें श्रद्धालुओं को लेकर गई थी। इसके अलावा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से बहुत से श्रद्धालु अपने निजी एवं प्राइवेट वाहन को बुक करके महाकुंभ में पुण्य का सहभागी बनने के लिए गए हुए है।
विज्ञापन

जानकारों की मानें प्रयागराज एवं वहां के आसपास के क्षेत्रों में जाम लगने के वजह से काफी गाड़ियां फंसी हुई हैं। जिसकी वजह से श्रद्धालु आ नहीं पा रहे हैं। खलीलाबाद के अस्थायी बस अड्डा पर देर शाम तक कुल 30 बसों की वापसी हुई। जिनकी यहां पर इंट्री करवाकर उन्हें वापस श्रद्धालुओें को लाने के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें