सेमरियावां। ज्वॉइंट कमिश्नर मनरेगा संजय कुमार पांडेय व मुख्य लेखा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक का निरीक्षण किया। आईजीआरएस के अभिलेखों की जांच का संबंधित को निर्देश दिया। मनरेगा प्रगति की समीक्षा में कमियाें को दूर करने के निर्देश दिए। आवास, सार्वजनिक शौचालय, पंचायत भवन, मनरेगा आदि कार्यों की समीक्षा की गई। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि जो भी कार्य अधूरे हैं उसे तेजी के साथ पूरा कराए जाएं। मनरेगा योजना में गाइडलाइन का पालन हो। इस दौरान बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एपीओ अतुल कुमार, एकाउंटेंट राम बेलास, मिहिर गौतम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद