फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कैबिनेट मंत्री

Sat, 10 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एनडीए को मजबूर करने पर विचार- विमर्श किया। साथ ही निषाद समाज के गौरव और पहचान का प्रतीक ‘नाव’ भेंट की। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में निषाद पार्टी के सामाजिक-राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। साथ हीं एनडीए गठबंधन को मजबूती देने के लिए निषाद पार्टी के संकल्प व योगदान पर बात रखीं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2026 को लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में आयोजित होने वाले निषाद पार्टी के 13 वें संकल्प दिवस के कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण भी नितिन नवीन को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें