रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की एसआईआर सहित तमाम समस्याएं सुन उसे निस्तारित किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत शिवबखरी और रोसयाबाजार में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने शौचालय की दूसरी किस्त, जन्म प्रमाण पत्र और एसआईआर की समस्या रखी। इसके साथ ही आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले उठाए। जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार और रामाकांत ने समस्याएं सुनीं।
एसडीओ एजी दयाराम यादव ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय एसआईआर फार्म भरा कर जमा कराए किसी भी तरह की अफवाह से बचें नहीं तो मतदान से वंचित हो सकते हैं।
सभी लोग आधार कार्ड, मोबाइल नंबर या कोई भी प्रुफ लाकर लोग बीएलओ को देकर लिंक करा लें जो महत्वपूर्ण हो गया है। इस मौके पर उदय सिंह, सुनील सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, रामाकांत, राहुल अग्रहरी, अर्जुन नायक आदि लोग मौजूद रहे।