रोसयाबाजार।पौली में चल रहे सोशल ऑडिट की बैठक में शुक्रवार को तेजपुर, सोहन और सकुरचक में सोशल ऑडिट टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवनों पर बैठक की गई। इस दौरान सोशल ऑडिट टीम के नामित सदस्यों ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता परखने के लिए सबसे पहले एमईएस के आधार पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद पंचायत भवनों पर बैठक की। तेजपुर में सोशल आडिट टीम के देवेंद्र तिवारी, सोनहन में कालिंदी यादव और सकुरचक में अखिलेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए मनरेगा व पीएम आवास का पहले धरातलीय सत्यापन किया गया। बैठक में मौजूद मनरेगा मजदूरों व अन्य लोगों से कराए गए कार्य की पुष्टि की। टीम के सदस्यों ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मौके पर रामसजीवन यादव, इमरान खान, राजेंद्र प्रसाद निषाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।