फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में छाया रहा पेंशन व सम्मान निधि का मुद्दा

Fri, 04 Aug 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पौली में समस्या निस्तारण के लिए लगी ग्राम चौपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। गांव की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत गौवापार और पौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन व सम्मान निधि न मिलने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही आवास राशन कार्ड ,नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी आदि के मुद्दे उठाए गए। गाैवापार में लगी चौपाल में कुल 10 मामले आए। जिसमें गांव निवासनी तजरून्निशा, मगरउल्लाह ने पेंशन और सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। आयशा खातून, रामजीतन राशन कार्ड उपलब्ध न होने की बात कहीं। नेत्रहीन पिंटू ने बताया कि आधार कार्ड नहीं बन रहा है, जिसकी वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पौली में चौपाल में पहुंचे एडीओएजी अशोक कुमार ने समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल 16 मामले आए, जिसमें से 12 लोगों के मामले का निस्तारण कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए। चौपाल में मौजूद लोगों को बताया गया कि जिन किसानों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं कराया है, वह अवश्य करा लें। इस मौके पर भानुप्रताप, रोहित प्रजापति, शिवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें