फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम को पत्र देकर शराब की दुकान नहीं खोले जाने की मांग

Fri, 04 Aug 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सांथा- लोहरसन मार्ग पर शराब की दुकान के खुलने की मिली सूचना
विज्ञापन

- विधायक ने शिकायत का लिया संज्ञान
-ग्रामीणों को किया आश्वास्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के सांथा- लोहरसन मार्ग पर देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान खुलने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर शराब की दुकान को अन्य जगह ले जाने की मांग की है। जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने आश्वासन दिया कि सांथा -लोहरसान मार्ग पर विरोध है तो शराब की दुकान नहीं खुलने पाएगी। शराब मालिक को बुलाकर कहा कि जिस जगह विरोध है वहां शराब की दुकान न खोली जाए।
ग्रामीण राजेंद्र ,राजनाथ, मोहम्मद अजमल, मनीष जायसवाल, यार मोहम्मद, राजन, अभिषेक कुमार, राजकुमार, जय प्रकाश, अजय कुमार, समीउल्लाह, रामशंकर, सुरेश,रामदास आदि ने एसडीएम को पत्र दिया। जिसमें ग्रामीणों ने कहा है कि बेलहर क्षेत्र के गनवरिया में देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान चल रही थी। दुकान बीच गांव में होने के कारण ग्रामीणों ने विरोध करना शुरु कर दिया। एक सप्ताह पूर्व लगातार दो बार धरना प्रदर्शन करके दुकान को बंद करा दिया। अब दुकान मालिक द्वारा दूसरे जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सांथा- चौराहे के ग्रामीणों को पता चला कि यह दुकान गनवरियां- लोहरसान मार्ग पर आ रही है। जिसकी जगह भी चिह्नित की जा चुकी है। जिसके बाद सभी ने उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार को पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें