फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच टीम ने विकास कार्यों को परखा

Tue, 03 Jun 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल/बिसौवा। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा में हुए विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत के आधार पर तीन सदस्यीय जांच टीम ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में विकास कार्यों को परखा। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जांच आख्या लोकायुक्त कार्यालय पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल के केवटलिया अव्वल मोहल्ला वासी रामकुमार प्रजापति ने लोकायुक्त के यहां 22 बिंदुओं पर ग्रामपंचायत में हुए कार्यों में व्यापक रूप से गोलमाल होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मनरेगा, स्कूल के कायाकल्प के तहत कराए गए कार्य, सार्वजनिक शौचालय, दिव्यांग शौचालय, खड़ंजा मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास, गोशाला और नाली चकरोड़ निर्माण, पंचायत भवन के चहारदीवारी निर्माण, पंचायत भवन में टायलीकरण, रंगाई-पुताई, पंचायत में इंडिया मार्का हैंडपंप मरम्मत के मद के नाम पर जिम्मेदारों पर व्यापक रूप से भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति बच्चों को जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्माण के नाम पर अवैध रूप से भुगतान जिम्मेदारों द्वारा ले लिया गया। जबकि धरातल पर कार्य नहीं हुआ है। इसे संज्ञान में लेते हुए लोकायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराते हुए संयुक्त हस्ताक्षर करके उक्त जांच आख्या भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

विगत 23 मई को जांच में शिकायतकर्ता के नहीं रहने पर जांच अधूरी मानी गई थी। जांच टीम में क्षेत्राधिकारी के साथ में सहायक अभियोजन अधिकारी जय हिंद, पंकज कुमार चौधरी सहायक अभियंता नलकूप खंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें