फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मातहतों को दिए निर्देश

Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदाता सूची को चुस्त दुरुस्त कराए जाने के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा काटने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, जो एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की मतदाता अर्हता को आधार मान कर बनाई जाएगी। मतदान केंद्रों पर तो बीएलओ तैनात है लेकिन वहां बूथ लेविल ऐजेंट की भी महती भूमिका होती है। जिसके लिए राजनैतिक दलों के लोगों का सहयोग अपेक्षित है। शासन की मंशा है कि युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से मतदाता बनाया जाए। प्राय: यह मतदाता सूची में देखा जा रहा है कि महिलाओं का अनुपात पुरुषों की अपेक्षा कम है, इसके लिए विशेष अभियान चला कर उनकी संख्या को बढ़ाया जाना है। मंडलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगा। इसमें विधायक धनघटा अलगू प्रसाद चैहान ने कहा कि कुछ ऐसे मतदाता है जो पढ़े लिखे नहीं है, उनकी जन्म तिथि के लिए मार्कशीट नही है, ऐसे में आधार कार्ड को ही आधार मान कर उनका नाम सूची में सम्मलित किया जाए। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि  महेंद्र दूबे ने कहा कि खलीलाबाद तहसील के उसका गांव में बीएलओ बहुत लापरवाह है। उसे हटाया जाए। बसपा जिला अध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने कहा कि गांव व घरो में नई-नई बहुएं आई है जो मतदाता बनने की अर्हता पूर्ण करती है लेकिन बीएलओ द्वारा उनका नाम सूची मेें सम्मलित नहीं किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को मानते हुए कहा कि आधार कार्ड पर अभी चुनाव आयोग का कोई निर्देश नही प्राप्त है, लेकिन परिवार रजिस्टर के आधार पर सूची में नाम अवश्य सम्मलित कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो नई बहुएं आई है, अगर उनका पति मतदाता सूची में सम्मलित है तो उसकेे मतदाता पहचान पत्र को देखते हुए मतदाता सूची में उसका भी नाम सम्मलित कराया जाएगा। आगे कहा कि आगामी 22 व 23 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इसका प्रचार प्रसार करा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ कर ज्यादा लोगों को मतदाता बनाए। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए जिन लोगों मृत्यु हो गई, उनका नाम भी काटा जाए। इसके लिए भी निर्देश जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी स्तर से जारी किए जाए। इस दौरान डीएम सुरेश कुमार, सीडीओ लालजी यादव, एडीएम के पी यादव, एएसपी अशोक वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामललित चौधरी, हरजीत कौर, रामनाथ चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें