फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस को गच्चा देकर दरोगा ने कोर्ट में किया समर्पण

Mon, 08 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। फर्जी पासपोर्ट सत्यापन प्रकरण में आरोपी बनाए गए दरोगा को तमाम हाथ-पांव मारने के बाद भी आखिरकार पुलिस नहीं पकड़ पाई। पुलिस को गच्चा देकर आरोपी दरोगा ने गोरखपुर में न्यायालय में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी दरोगा को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने पासपोर्ट सत्यापन में मिल रही अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर पूर्व सीओ अंशुमान मिश्रा से जांच कराई थी। प्रारंभिक जांच में 101 पासपोर्ट सत्यापन में अनियमितता सामने आई थी। इसमें छह ऐसे लोगों के पासपोर्ट सत्यापित कर दिए गए गए थे, जिनके खिलाफ पूर्व में आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। शेष ऐसे लोग हैं, जो दर्शाए गए पते पर निवास नहीं करते थे। इस मामले में सात मार्च को कोतवाली में पासपोर्ट सेल के आरोपी दरोगा कामेश्वर मिश्रा, एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल, बिचौलिए वीरेंद्र यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
सात मार्च को ही आरोपी एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल और बिचौलिए वीरेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया था। फरार आरोपी दरोगा कामेश्वर मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस आरोपी दरोगा को पकड़ना तो दूर, उसका सुराग तक नहीं लगा पाई थी। पुलिस यही कहती रही कि आरोपी दरोगा विभाग की रणनीति को जानता है, जिस वजह से वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इधर चार दिन पूर्व आरोपी दरोगा पुलिस को गच्चा देकर गोरखपुर कोर्ट में हाजिर हो गया।
विज्ञापन

तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाने वाले कई आरोपी निशाने पर
फर्जी तरीके से तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाने वाले कुछ और लोग चिह्नित कर लिए गए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। वैसे फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर कई आरोपी बैंकाक और दुबई चले भी गए हैं।
अब तक नौ लोग जा चुके हैं जेल
फर्जी तरीके से पासपोर्ट सत्यापन के प्रकरण में एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल और बिचौलिए वीरेंद्र को पुलिस ने सात मार्च को ही गिरफ्तार किया था। फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में सात सितंबर को पुलिस ने दुधारा क्षेत्र के जातेडीहा गांव निवासी आरोपी अब्दुल सलाम और गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र के सकरदेइया निवासी व गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव उर्फ अमन यादव को पकड़ा था। 15 दिन पूर्व बड़हलगंज क्षेत्र के मटिहानी निवासी अनिरुद्घ यादव को गिरफ्तार किया गया था। पिछले दस दिन पूर्व आरोपी व देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के करनपुरवा के संजय यादव, और गोरखपुर के गोला क्षेत्र के मन्नीपुर सहडौल के राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। शनिवार को देवरिया जिले मदनपुर क्षेत्र के रहने वाले गुलाब लाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी दरोगा कोर्ट में हाजिर हुआ और जेल भेजा गया।
आरोपी दरोगा कामेश्वर मिश्रा की तलाश पुलिस कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से आरोपी दरोगा ने तीन दिन पूर्व गोरखपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसको अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। जरूरत पड़ने पर आरोपी दरोगा को कस्टडी रिमांड पर लिया जा सकता है। तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाने वाले कुछ और लोग चिह्नित हुए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें