संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर विहारे गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला को पीआरवी टीम की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। विजय शंकर मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया। संवाद