फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घोरखल से किशोर लापता, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के घोरखल गांव से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश की गुहार लगाई है।
घोरखल निवासी रामसुमेर यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा अखिलेश 23 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे घर से कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस से अपील की है कि मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए उनके बेटे को खोजने में मदद की जाए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें