फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पढ़ रही बेटी की आय पिता से 75 हजार रुपये अधिक

Sat, 13 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील में लेखपाल आंख बंद रिपोर्ट लगा रहे हैं। इससे आवेदकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी छात्र को महिला बनाने का मामला ठंडा नहीं हुआ कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाली छात्रा का आए 1.20 लाख रुपये दिखा दिया। पिछले दो दिनों में आए मामलों ने लेखपालों के लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

इन लापरवाहियों का असर छात्र-छात्राओं और उनके शैक्षणिक आवश्यकताओं के प्रमाण पत्रों पर पड़ रहा है। अभी बनकसिया गांव निवासी प्रशांत श्रीवास्तव के भाई राहुल श्रीवास्तव के आय प्रमाण पत्र में अजीबोगरीब रिपोर्ट लगाते हुए जारी कर दिया गया था।
इस पर एसडीएम ने तहसीलदार के अध्यक्षता में जांच भी बैठाई है। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक और मामला आ गया। विकासखंड के छपिया अगंद गांव के निवासी अष्टभुजा त्रिपाठी पुत्र सीताराम ने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

31 अगस्त को आय प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसमें उनकी आय कृषि पर आधारित दिखा कर 44400 रुपये दिखाई गई। उसी दिन उनकी पुत्री स्मृति त्रिपाठी का भी आय प्रमाण जारी किया गया है। इसमें उनको भी कृषि आधारित आय दिखाया गया और उनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये दिखा दिया गया। छात्रा को राष्ट्रीय आय एवं याेग्यता छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना था।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें