फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आमी नदी तट पर बने अस्थायी पोखरे में होगा मूर्तियों का विसर्जन

विज्ञापन
मगहर के आमी नदी के पास बना अस्थाई पोखरा-संवाद
विज्ञापन
मगहर। विजयदशमी के मौके पर आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबे की विदाई के लिए मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। दुर्गा प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकलकर नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचेंगा। जहां आरती के बाद आमी नदी के तट पर बने अस्थायी पोखरे में मूर्तियों का विसर्जित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शारदीय नवरात्र पर महिषासुर मर्दनी मां नवदुर्गा की बड़े ही श्रद्धाभाव से नौ दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। उसके बाद विजयादशमी दशहरा के दिन दुर्गा मां सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा की शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ नगर में धूमधाम से विदाई जुलूस के रूप में निकालकर आमी नदी तट पर बने अस्थायी पोखरे में विसर्जित की जाती है।
इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पोखरे में पानी भरे जा रहे हैं। विसर्जन के समय गोताखोर व जेसीबी व लाइट की भी व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

चेयरमैन अनवरी बेगम ने बताया कि मूर्तियों के सकुशल विसर्जन के लिए अस्थायी पोखरे को तैयार किया गया है। जुलूस में किसी तरह से कोई दिक्कत न हो इसके लिए तैयारियां पूरी की गई हैं। रास्ते की साफ-सफाई कराई जा रही है। विसर्जन स्थल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि आमी नदी तट पर बने अस्थायी पोखरे में लगभग 121 मूर्तियों का विसर्जन होगा। इसमें नगर की 21 मूर्तियां जो नगर भ्रमण करने के बाद विसर्जित होंगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें