फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खराश से शुरू हुई बीमारी, तेज बुखार-खांसी बनी मुसीबत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जिले में मौसमी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। गले में खराश, सर्दी-जुकाम के बाद तेज बुखार और खांसी की शिकायत लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को 1650 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। इनमें सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बुखार की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सांस संबंधी परेशानी और बच्चों में संक्रमण का असर देखा जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, कई लोगों में गले में खराश व सर्दी-जुकाम से बीमारी की शुरुआत हो रही है।
इसके बाद बुखार, सूखी खांसी, सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस है, आने वाले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान 19 से 27 डिग्री तक रह सकता है। 28 से 30 अक्तूबर के बीच बादल छाने और बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि ऐसे मौसम में लोगों को बचकर रहना होगा। अगर कोई समस्या आती है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। गले में खराश, सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। इससे तेज बुखार भी हो रहा है। ऐसे में लोगों को मौसम के हिसाब से रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें