फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत विचार दास की गिरफ्तारी से कबीरचौरा मठ पर छाया सन्नाटा

Tue, 19 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महंत के जेल जाने की खबर सुनकर दूर- दूर से कबीर पंथी मठ में जुट रहे थे। लोग यह जानने को उत्सुक थे कि यह कैसे हो गया। हरियाणा के महंत नरेंद्र दास की अध्यक्षता में कबीर की समाधि परिसर में बैठक हुई।
विज्ञापन

 मठ के प्रवक्ता राम लखन दास उर्फ लाल बाबा ने बताया कि महंत विचार दास के जेल जाने की खबर दुखद है। इसके लिए संतकबीर विश्व कल्याण शांति स्थापना यज्ञ कराया जाएगा। बुधवार की सुबह यज्ञ शुरू होगी।
  इसमें स्थानीय लोगों के साथ- साथ दूर-दराज के कबीर पंथी और साधु संत आएंगे। यह यज्ञ तब तक चलता रहेगा,जब तक विचार दास रिहा होकर वापस मगहर नहीं पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

 इस दौरान बीजक पाठ निरंतर ,हवन आदि निरंतर चलता रहेगा। सभी से शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की है और इस प्रार्थना यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।
 महंत नरेंद्र दास ने कहा कि कबीरचौरा के महंत विचार दास का जेल जाना न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान भी है। उसी न्यायिक प्रक्रिया के तहत महंत फिर हम सभी के बीच आएंगे। आमी बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि महंत विचार दास उनके मंच के संरक्षक है।
 आमी बचाओ मंच से जुड़े सभी लोग ईश्वर से कामना करते है कि महंत जल्द परेशानियों से दूर हो और हमारे बीच आए। महंत के साथ जो भी कार्रवाई हुई है वह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन

 जिसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र ,सुभाष चंद्र,ओम प्रकाश, टिल्लन जी, गोपालदास, अरविंद दास, जगरनाथ दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें